Chopta Valley : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड देश दो ऐसे खूबसूरत राज्य हैं, जहां पर्यटकों की संख्या कभी कम नहीं होती। यहां के हिल स्टेशनों में पर्यटकों का दौर कभी खत्म नहीं होता। आज हम उत्तराखंड (UTTARAKHAND)की एक ऐसीही पहाड़ी जगह के बारे में बात करेंगे, जो अपने प्राकृतिक और दिलचस्प पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

Chopta Valley
Chopta Valley

Chopta Valley : उत्तराखंड का चोपता Hill  Station

हम चोपता (CHOPTA VALLEY )की बात कर रहे हैं, जो हरिद्वार से लगभग 180 किमी दूर है। आप इन तीन दिनों की छुट्टी पर किसी ऐसे सुंदर और शांत स्थान पर घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप यहां जाने की योजना बना सकते हैं।

यहाँ की ताजी हवा और हरे-भरे पेड़ आपको तरोताजा कर देंगे। तो चलिए फिर चोपता में घूमने वाले कुछ खूबसूरत ठिकानों की चर्चा करते हैं।

1.Chopta Valley Tungnath Trek : चोपता तुंगनाथ Trek

Chopta Valley Tungnath Trek
Chopta Valley Tungnath Trek

तुंगनाथ मंदिर, चोपटा से ३.५ किमी दूर है ओर इस क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थल है। तुंगनाथ (TUNGNATH TEMPLE )भगवान शिव को समर्पित ये सबसे ऊंचा मंदिर है।यह स्थान एक विशिष्ट धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि यह पंच केदार मंदिरों में से एक मंदिर  है। यह मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में पांच हजार साल से भी पुराना बताया जाता है। लोगोंका का मानना है कि तुंगनाथ मंदिर को पांडवों ने बनवाया था। जब ये स्थान सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है, तो तुंगनाथ मंदिर के कपाट छह महीने तक बंद किए जाते है।

READ THIS POST ALSO :   Pangong Lake : लद्दाख जाएं तो जरूर देखें रंग बदलने वाली ये झील

2.Deoria Tal Trek Chopta Valley Uttarakhand: देवरिया ट्रैक चोपता

Deoria Tal Trek Chopta Valley
Deoria Tal Trek Chopta Valley

देवरिया ताल झील उत्तराखंड में मस्तुरा और सारी के गांवों से 3 किलोमीटर दूर है। ये छोटा ट्रैक लगभग 2388 मीटर की ऊंचाई पर है। देवरिया ताल झील (DEORIA TAAL TREK)को भी कई धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। यदि आप ट्रैकिंग में पूरी तरह से नए हैं, तो इस ट्रैक में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। देवरिया ताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है और उत्तराखंड में ये एक लोकप्रिय कैम्पिंग स्थान है। देवरिया ताल तक पहुंचने के बाद ट्रैकर्स कैम्पिंग का मजा ले सकते है।

YOU MAY LIKE :

3.Kanchula Korak Musk Deer Sanctuary:कस्तूरी मृग अभ्यारण्य चोपटा

Kanchula Korak Musk Deer Sanctuary
Kanchula Korak Musk Deer Sanctuary

चोपता घाटी (Chopata  Valley)में ये सेंचुरी कस्तूरी मृग और कुछ अन्य हिमालयीन जीव जो की लुप्तप्राय होने की कगार पर है बढी आसानी से रहते हैं। इस अभयारण्य की शुरुआत दुर्लभ जीवों को बचाने के लिए की गई थी। चोपटा से 7 किमी की दूरी पर स्थित कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभयारण्य उत्तराखंड के सबसे छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण सेंचुरी में से एक है। चोपटा के पास स्थित ये स्थान वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण है।

4.Chandrashila Trek Chopta Valley Uttarakhand: चंद्रशिला ट्रेक

Chandrashila Trek Chopta Valley Uttarakhand
Chandrashila Trek Chopta Valley Uttarakhand

इस ट्रैक( Chandrashila Trek )को थोड़ा मुश्किल बताया जाता है, जो चोपता घाटी के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। रोमांच प्रेमियों को ये जगह बहुत पसंद आती है। पौराणिक कहानियों के अनुसार, भगवान राम ने रावण को मार डालने के बाद यहीं तपस्या की थी। चंद्रशिला चोटी से नंददेवी, त्रिशूल, केदार चोटी, बंदरपंच और चौखम्बा सहित हिमालय का पूरा नजारा देखा जा सकता है।

READ THIS POST ALSO :   Adi Kailash : करिये कुछ ऐसे कैलास की यात्रा वो भी बिना पासपोर्टऔर वीज़ा के

5.Dugalbitta Chopta ValleyUttarakhand :दुगलबिट्टा

उखीमठ से चोपटा जाने पर सात किलोमीटर पहले दुगलबिट्टा नाम का एक सुंदर हिल स्टेशन आता है। दुगलबिट्टा ने पर्यटन क्षेत्र में हाल ही में नाम कमाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुगलबिट्टा दो पहाड़ों के बीच का स्थान है। कुछ समय पहले, यह हिल स्टेशन पर्यटकों को चोपटा ले जाता था।

How to reach Chopta Valley Uttarakhand :कैसे पहुंचें चोपटा उत्तराखंड?

Chopta Valley Uttarakhand
Chopta Valley Uttarakhand

चोपटा उत्तराखंड में एक बहोत ही सुंदर जगह है। यहां पहुंचने के लिए आपको पहले देहरादून और ऋषिकेश से होकर जाना होगा, जो काफी आसान होगा। यह स्थान देहरादून से लगभग 245 किलोमीटर और ऋषिकेश से लगभग 186 किलोमीटर की दूरी पर है, और आप राष्ट्रीय राजमार्ग अट्ठावन्न से दोनों ठिकानों  तक पहुंच सकते हैं। आपको देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा ( Jolly Grant International Airport ) से चोपटा पहुंचना चाहिए। आप उत्तराखंड रोडवेज की बसेस से भी जा सकते हैं या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

उम्मीद है दोस्तों आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर अच्छा लगा है तो प्लीज आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिएगा।


Discover more from MakeMaTrip

Subscribe to get the latest posts to your email.

Leave a Reply

x
error: Content is protected !!

Discover more from MakeMaTrip

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top