Goa Beach : गोवा एक छोटा राज्य है, जहां लगभग चालिस छोटे-बड़े बीचेस हैं। सुकून और शांती  चाहने वालों और प्रकृति प्रेमियों को ये स्थान बहुत अच्छा लगता है। गोवा (Goa)अपने सुंदर समुद्र तटों से दुनिया भर में जाना जाता है। नारियल के ऊँचे ऊँचे पेड़ और समुद्र के पानी पर सूरज की रंग बेरंगी किरणों की वजह से गोवा एक खूबसूरत जगह बन चुकी है। ऐसी ही कुछ बाते गोवा को  प्रसिद्ध बनाती है। गोवा में आपको मनोरंजन करने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

Goa Beach
Goa Beach

अगर आप भी परिवार के साथ गोवा के बीचों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले उन बीचों के बारे में जानना होगा जहां आपको अपने परिवार को ले जाने से बचना होगा।

1.पालोलेम बीच – Palolem Goa Beach

पालोलेम बीच - Palolem Goa Beach
पालोलेम बीच – Palolem Goa Beach

पालोलेम बीच Palolem Goa Beach गोवा का एक प्रमुख बीच है। बीच में, पर्यटक कुर्सियों पर बैठकर खाने और पीने का आनंद ले सकते हैं। सूर्योदय का सुंदर दृश्य और सामने दिखता हैं।समुद्र की लहरे आपके मनोरंजन को दोगुना करती है।लेकिन इस बीच की खास बात ये है की यहाँ विदेशी लोग ज्यादा आते हैं। गोवा के इस बीच को फॉरेनर बीच भी कहा जाता है, जहां अंग्रेज बाहर से आकर सन बाथ का मजा लेते हैं। इन्हीं सब चीजों से अपने परिवार को दूर रखना है।

How To Reach Palolem Goa Beach( कैसे पहुंचा जाए) : यह बीच डाबोलिम airports से लगभग 68 किमी और गोवा के मडगांव से 31 मिनट की ड्राइव दूर है। आप सीधे टॅक्सी करके पहुँच सकते हैं।

READ THIS POST ALSO :   Adi Kailash : करिये कुछ ऐसे कैलास की यात्रा वो भी बिना पासपोर्टऔर वीज़ा के

2.अश्वम बीच – Ashwem Goa Beach

अश्वम बीच - Ashwem Goa Beach
अश्वम बीच – Ashwem Goa Beach

गोवा की प्राकृतिक सुंदरता के कारण अश्वेम बीच Ashwem Goa Beachबहोत लोकप्रिय है। यह बीच नार्थ गोवा (NORTH GOA )घूमने वालों के लिए अच्छा है। समुद्र तट के किनारे बांस के पेड़ों और नारियल पेड़ों की खूबसूरती के साथ-साथ कई होटल और रिजॉर्ट भी दिखेंगे। हनीमून पर जाने वाले लोगों को ये जगह बहुत पसंद आती है, लेकिन परिवार के साथ जाने के लिए आपको सावधान रहना चाहिए।

How To Reach Ashwem Goa Beach ( कैसे पहुंचे : मोरजिम गोवा में एक लोकप्रिय जगह है और इस समुद्र तट पर कैब या बाइक या कार किराए पर लेकर पहुंचा जा सकता है।

READ THIS ALSO:

3.कैंडोलिम बीच – Candolim Goa Beach

कैंडोलिम बीच - Candolim Goa Beach
कैंडोलिम बीच – Candolim Goa Beach

कैंडोलिम बीच बहुत पुराना बीच है, जो बहुत से सुंदर होटलों से घिरा हुआ है। ये गोवा के बाजारों में घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है। इस क्षेत्र के कुछ लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में चैपल सेंट लॉरेंस, अगुआडा किला और कैंडोलिम चर्च शामिल हैं। यदि आप कुछ नया देखना चाहते हैं, तो ये समय अच्छा है; हालांकि, परिवार को इसमें शामिल करोगे तो आपको असहज महसूस हो सकता है। बीच-बीच में, बहुत से लोग विदेशी लोग शर्ट लेस या बिकिनी पहनकर सन बाथ का आनंद लेते हैं।

How To Reach Candolim Goa Beach :कैसे पहुंचा जाए: डाबोलिम हवाई अड्डा 46 किमी दूर है, पास का रेलवे स्टेशन थिविम में है और यहां तक आप सड़क मार्ग से भी काफी आसानी से पहुंच सकते हैं।

READ THIS POST ALSO :   Pangong Lake : लद्दाख जाएं तो जरूर देखें रंग बदलने वाली ये झील

4.मोरजिम बीच – Morjim Goa Beach

मोरजिम बीच - Morjim Goa Beach
मोरजिम बीच – Morjim Goa Beach

विदेशियों को गोवा में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है क्योंकि यह काफी शांत है। ये बीच खासकर रूसी (RUSSIA )लोगों को बहुत पसंद आती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ विदेशियों की फेवरेट जगहों पर जा सकते हैं, लेकिन परिवार के साथ ऐसी जगहों पर जाने से बचें क्योंकि अतरंगी कपड़ों में विदेशियों को देखकर आपके परिवार को शर्म आ सकती है। समुद्र तट पर आराम करने के लिए यहां कई रेस्तरां, स्पोर्ट्स बार और सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं हैं।

How To Reach Candolim Morjim Goa Beach कैसे पहुंचा जाए: यह समुद्र तट उत्तरी गोवा में स्थित है और हवाई, रेलवे और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। गोवा में कार या बाइक लोकप्रिय हैं।

5.अरामबोल बीच – Arambol Goa Beach

अरामबोल बीच - Arambol Goa Beach
अरामबोल बीच – Arambol Goa Beach

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए, अरामबोल बीच उत्तरी गोवा (NORTH GOA) में सबसे अच्छा है। रेतीले बीचेस, नारियल के पेड़ और शांत वातावरण इस समुद्र तट की पहचान हैं। साथ ही, विदेशी लोग ऐसे शांत स्थानों पर कुछ अच्छा समय बिताने के लिए सबसे आगे रहते हैं। अब आपको खुद निर्णय लेना है कि यहां अकेले जाना है या परिवार के साथ जाना है।

How To Reach Candolim Arambol Goa Beach कैसे पहुंचा जाए: यह समुद्र तट पणजी से लगभग 35 किमी दूर है और सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसमें अच्छी रेलवे प्रणाली और एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।


Discover more from MakeMaTrip

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

1 thought on “Goa Beach : गोवा के इन पांच “Beach ” से अपने परिवार को रखे दूर, नहीं तो शर्मिंदा होना पड़ेगा”

Leave a Reply

x
error: Content is protected !!

Discover more from MakeMaTrip

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top