भारत का ये शहर कहलाता है 'स्कॉटलैंड', खूबसूरती मोह लेगी मन

भारत में कई स्थानों की तुलना अन्य देशों से की जाती है। जब कोई शहर पेरिस कहलाता है, तो दूसरा स्विट्जरलैंड कहलाता है।

ऐसा ही एक हिल स्टेशन है जिसे लोग भारत का 'स्कॉटलैंड' कहते हैं और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

ये भारत का 'स्कॉटलैंड' या कर्नाटक का कूर्ग है। यहाँ की पहाड़ियां स्कॉटिश घाटी की तरह बागानों से घिरी हैं।

हरे-भरे पहाड़ों, कॉफी बागानों और सुगंधित मसालों की भूमि, कूर्ग, कर्नाटक के दक्षिणी भाग में स्थित है। इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

कूर्ग की पहाड़ियाँ और वन्यजीवन इसे एक अलग प्राकृतिक स्वर्ग बनाते हैं। यहाँ के हरे-भरे वातावरण और ठंडी हवाएं मन को शांत करती हैं।

कूर्ग अपने विश्व प्रसिद्ध कॉफी बागानों के लिए जाना जाता है। यहां की कॉफी बीन्स का अनूठा स्वाद और खुशबू सभी को मंत्रमुग्ध कर देती है।

कूर्ग में ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैम्पिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए कई अवसर हैं।

अक्टूबर से मार्च के बीच कूर्ग जाने का सबसे अच्छा समय है। यहाँ का मौसम अभी बहुत सुहावना है, इसलिए लोग इसकी खूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

भारत की ये 7 खूबसूरत घटिया किसी जन्नत से कम नहीं है ,आज ही ले जाइये अपने साथी को

READ NEXT STORY